HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 2 लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा : 2 लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने दो लाख से अधिक कीमत की 8.23 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग की गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

इस दौरान बख्शीखोला जाने वाले पैदल रास्ते पर जाखन देवी, अल्मोड़ा से 8.23 ग्राम स्मैक बरामद होने पर पंकज सिंह रायल को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी पंकज सिंह रायल उम्र 32 वर्ष पुत्र किशन सिंह रायल यहां कुटगोली हवालबाग जिला अल्मोड़ा का निवासी है। उसके पास से बरामद 8.23 ग्राम स्मैक की कीमत 2,46,900 रुपये बताई जा रही है। कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम में एसआई बसंत टम्टा, कांस्टेबल राजेश भट्ट, राहकेश भट्ट और इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments