HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां ऑल्टो कार खाई में गिरी, 6 लोग घायल

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां ऑल्टो कार खाई में गिरी, 6 लोग घायल

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा | अल्मोड़ा में सुआखान और धसपड़ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई, हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। कार खाई में गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आज शुक्रवार दोपहर दन्या पुलिस को सूचना मिली की सुआखान से धसपड़ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है, जिसमें यात्री फंसे हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने रूपू गधेरा सड़क से करीब 100 मीटर खाई में उतरकर स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार संख्या UK 01C 1712 में फंसे घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया।

जहां घायल यात्रियों को मौके पर मौजूद वाहनों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धौला देवी भेजा गया। हादसे में एक बालिका को गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य सामान्य घायल है। हादसा चालक को नींद की झपकी आने से होना बताया जा रहा है।

घायलों के नाम

1- चालक शंकर सिंह गैरा पुत्र राम सिंह
2- मोहन सिंह गैड़ा पुत्र त्रिलोक सिंह 40 वर्ष
3- प्रेमा पत्नी मोहन सिंह गैड़ा 35 वर्ष
4- वैष्णवी 13 वर्ष (गंभीर चोट)
5- हेमू 10 वर्ष
6- हर्ष 8 वर्ष हल्की चोट। निवासी गण कस्बा दन्या जनपद अल्मोड़ा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments