HomeUttarakhandAlmoraपूरे 15 साल बाद घर वापस आया यह परिवार, बारिश में टपकती...

पूरे 15 साल बाद घर वापस आया यह परिवार, बारिश में टपकती छत, राशन की किल्लत ने किया बेहाल ! फिर…मदद को पहुंची अल्मोड़ा पुलिस, पढ़िये यह ख़बर….

ADVERTISEMENTS

”क्या ईद दिवाली और क्या होली, हर एक दिवस त्यौहार करेंगें,
बरखा से डर न धूप से तू, आशियान तेरा गुलजार करेंगें।”

अल्मोड़ा। किसी शायर की यह चंद पंक्तियां इन दिनों जरूरतमंदों की सेवा में जुटी अल्मोड़ा पुलिस पर सटीक बैठती है। लॉकडाउन के दौरान हर मजबूर और जरूरतमंद की मदद का जो पाठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पढ़ाया है, उसका कार्मिक बड़ी ही तत्परता से पालन कर रहे हैं। इस बार भी पुलिस ने एक जरूरतमंद की बड़ी मदद की है।
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचने हेतु लाॅकडाउन के चलते भुवन राम पुत्र गोविंद राम गांव पैली, पोस्ट तड़ागताल, खीड़ा चौखुटिया अल्मोड़ा कुछ दिनों पहले सपरिवार दिल्ली से अपने घर लगभग 15 साल बाद वापस आया। जिसका घर काफी जीण-क्षीर्ण हालत में था, इसी में रहने लगा, परन्तु बारिश के कारण घर की पूरी छत टपकनी शुरू हो गयी। भुवन राम अपने परिवार के साथ इस टपकती छत तथा खाद्य सामग्री की समस्या से बहुत परेशान हो गया। तब उन्होंने अपने ग्राम प्रधान के माध्यम से खीड़ा चौकी एवं मासी चौकी को सूचित किया। सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खीड़ा फिरोज आलम एवं चौकी प्रभारी मासी सुनील धानिक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति को देखा तो दो कमरों का मकान जो काफी पुराना जीर्ण-क्षीर्ण हालत में था। तब दोनों चौकी प्रभारियों द्वारा निर्णय लिया कि भुवन राम के परिवार को बारिश से बचाने के लिए मदद किया जाना आवश्यक है। चौकी प्रभारी मासी एवं खीड़ा द्वारा अपनी टीम कानि संजय कुमार, अनिल सिंह, जबर, अनिल कुमार के साथ जाकर निजी व्यय पर घर की टपकती छत को मोटी तिरपाल ओढ़ाकर परेशान भुवन की मदद की गयी। जिससे वह निश्चिन्त अपने घर में रह सके तथा उनके परिवार हेतु राशन, खाद्य सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर, दस्ताने, साबुन इत्यादि सहायतार्थ दी गयी। उन्हें पूरे अल्मोड़ा पुलिस की ओर से आश्वासन दिलाया गया कि यदि किसी भी चीज की या अन्य कोई भी समस्या हो तो हर सम्भव मदद की जायेगी।

पुलिस के इस मानवीय पहल से भुवन राम अत्यन्त भावुक हो उठा एवं खुशी के आंसुओं के साथ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments