HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा छात्रसंघ: एनएसयूआई के लोकेश सुप्याल बने अध्यक्ष

अल्मोड़ा छात्रसंघ: एनएसयूआई के लोकेश सुप्याल बने अध्यक्ष

👉 निकिता छात्रा उपाध्यक्ष, विशाल सचिव, दिनेश संयुक्त सचिव व विनय कोषाध्यक्ष चुने गए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में शुक्रवार को वर्ष 2025-26 के लिए छात्रसंघ का चुनाव हो गया है। जिसमें अध्यक्ष पर एनएसयूआई के लोकेश सुप्याल और सचिव पद पर विशाल सिंह बिष्ट की जीत हुई है। इनके अलावा निकिता रौतेला छात्रा उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार संयुक्त सचिव, विनय कनवाल कोषाध्यक्ष व निखिल कपकोटी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए हैं। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदान, वोटों की गिनती हुई और शाम परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर विजयी लोकेश सुप्याल को 883 व प्रतिद्वंदी दीपक लोहनी को 542 मत मिले, जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी निकिता रौतेला को 769 व रश्मि सत्यवली को 598 मत मिले। सचिव पद पर विजयी विशाल सिंह बिष्ट को 780 व प्रदीप सिंह को 637 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर विजयी दिनेश कुमार को 845 व उनके प्रतिद्वंदी विनीता आर्या को 444, कोषाध्यक्ष पद पर विजयी विनय कनवाल को 1050 व कृष्णा कनवाल को 341 वोट पड़े। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी दो प्रत्याशी रहे, इनमें विजयी निखिल कपकोटी को 784 व सुरेंद्र सिंह धामी को 595 मत मिले। इनके अलावा निर्विरोध रूप से भूपेंद्र सिंह गैड़ा उपाध्यक्ष, दर्शन कुमार सांस्कृतिक संयोजक, अभिषेक पांडे कला संकाय प्रतिनिधि, गौरव पांडे दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि व गोविंद प्रसाद वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि चुने गए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चंद्र जोशी और निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने शपथ दिलाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments