सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अधिवक्ताओं ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा व द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट की पत्नी स्व. उमा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष कविन्द्र पंत, बार की उपाध्यक्ष भावना जोशी, अधिवक्ता जगदीश तिवारी, मोहन सिंह देवली, हिमांशु मेहता, महेश चन्द्र, निर्मल रावत, नितिन रावत, इन्तखाब आलम कुरैशी, वैभव पाण्डेय, मुकेश कुमार सहित अनेक अधिवक्ता सम्मिलित रहे।
उल्लेखनीय है कि बीते 9 जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बग्वालीपोखर स्थित उनके आवास पर तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका आपरेशन किया जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन गत रात्रि अचानक उनका निधन हो गया।


