सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वर्तमान में जीआरपी काठगोदाम में संबंद्ध अल्मोड़ा पुलिस के अपर उप निरीक्षक सईद अहमद का असामयिक निधन हो गया है। स्व. अहमद मूल रुप से ग्राम–फिरोजपुर, मोहल्ला–अलीनगर, पोस्ट–बरा किच्छा, जिला-उधमसिंहनगर के निवासी थे।
यहां पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सईद अहमद पुलिस विभाग में वर्ष 1991 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने पुलिस विभाग में लंबा योगदान दिया। उनके निधन पर यहां एसएसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. सईद अहमद के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

