HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कबड्डी में सल्ट, बालीवॉल में भिकियासैंण और खो—खो में भैसियाछाना अव्वल

अल्मोड़ा: कबड्डी में सल्ट, बालीवॉल में भिकियासैंण और खो—खो में भैसियाछाना अव्वल

ADVERTISEMENTS

✍️ खेल महाकुंभ—2024 के तहत अण्डर—14 आयुवर्ग की बालिकाओं की​ जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: खेल महाकुंभ—2024 के तहत आज आयुवर्ग अण्डर—14 बालिकाओं की जिला स्तरीय कबड्डी, बालीवॉल व खो—खो प्रतियोगिताएं खेल मैदान हवालबाग में आयोजित हुईं। कबड्डी में सल्ट, बालीवॉल में भिकियासैंण व खो—खो में भैसियाछाना विकासखंड प्रथम रहे।

खेल प्रतियोगितओं के परिणाम की जानकारी देते हुए प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में विकासखंड सल्ट प्रथम, भिकियासैंण द्वितीय व धौलादेवी तृतीय स्थान पर रहा जबकि बालीवाल में भिकियासैंण ब्लाक पहले, द्वाराहाट दूसरे व भैंसियाछाना तीसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा खो-खो प्रतियोगिता में भैंसियाछाना, स्याल्दे व ताकुला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में शिक्षा विभाग से धन सिंह धोनी, शिवदत्त पांडे, गोविन्द सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, शोबन सिंह कनवाल एवं कुन्दन सिंह कनवाल तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी अशोक कुमार, विभिन्न विकासखण्डों के पीआरडी स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments