AlmoraBreaking NewsUttarakhand

Breaking: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष अल्मोड़ा पहुंची, जबर्दस्त खैरमकदम, कांग्रेस को सत्तारूढ़ करने को जनता आतुर—डिसूजा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा एवं प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या समेत महिला कांग्रेस की कई वरिष्ठ नेता रविवार रात्रि अल्मोड़ा पहुंची। यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर डिसूजा ने कहा कि इस दफा उत्तराखंड में जनता कांग्रेस को सत्तारूढ़ करने को आतुर है और इस चुनाव में महिला कांग्रेस अहम् भूमिका अदा करेगी।

महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, प्रभारी परविन्दर कौर, मीडिया प्रभारी जरिता, आशा बिष्ट, मंजू नेगी, शान्ति तिवारी, अरविन्द कौर सहित महिला कांंग्रेस के पदाधिकारी अल्मोड़ा पहुंचे। इस मौके पर कांंग्रेसजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा को कुमाऊं का पारम्परिक परिधान पिछौड़ा भी भेंट किया। महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में वर्तमान में कांंग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है तथा यहां की जनता भी कांंग्रेस को सत्ता में लाने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि महिला कांंग्रेस लगातार संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांंग्रेस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा सहित अल्मोड़ा आये हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला महामंत्री हेम तिवारी, नगर महामंत्री पंकज काण्डपाल सहित दर्जनोंं कांंग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती