HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चितई मंदिर में की...

Almora News: मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चितई मंदिर में की पूजा—अर्चना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

—सपरिवार मंदिर पहुंचे मंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की
—बेस अस्पताल अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के तहत सपरिवार प्रसिद्व चितई गोलू मन्दिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मन्दिर में आने वाले श्रद्वालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक, संस्कृति पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी धार्मिक स्थलों को सर्किट के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी दीपा रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, बलवन्त मनवाल, पुष्कर सिंह पोखरिया, विनीत बिष्ट, दर्शन बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसके उपरान्त मंत्री ने बेस अस्पताल अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को उचित चिकित्सा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments