HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए ठोस निर्णय लेने के निर्देश

अल्मोड़ा: विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए ठोस निर्णय लेने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

✍️ कुलाधिपति से मिले सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिष्ट
✍️ विवि की अद्यतन स्थिति की पूरी रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से देहरादून में भेंट कर उनके समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अद्यतन स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विश्वविद्यालय के उन्नयन के संबंध में चर्चा की। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय को अग्रणी विश्वविद्यालयों के समकक्ष लाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कुलपति को निर्देशित किया।

राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिष्ट से विवि के उन्नयन, संरचनात्मक एवं शैक्षणिक विकास को लेकर चर्चा की। यहां कुलपति प्रो. बिष्ट ने बताया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने, भ्रष्टाचार मुक्त रखने तथा लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों, छात्रों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए उन्हें निर्देशित किया है। साथ कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए सामने आने वाली समस्याओं व चुनौतियों को दूर किया जाएगा। साथ ही सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्वविद्यालय के समकक्ष लाने के लिए सख्त निर्णय लेने के लिए भी निर्देशित किया है। इसके अलावा शैक्षिक एवं संरचनात्मक कार्यों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश राज्यपाल ने दिए हैं। उन्होंने अब तक प्रयासों की सराहना भी की। कुलपति ने बताया कि उनके द्वारा राज्यपाल को विश्वविद्यालय में आने का आमंत्रण दिया। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आएंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments