HomeUttarakhandAlmoraदून के ध्रुव नेगी करेंगे बीडब्लूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का...

दून के ध्रुव नेगी करेंगे बीडब्लूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व

ADVERTISEMENTSAd

✍️ चैंपियनशिप में कोच होंगे अल्मोड़ा निवासी लोकेश नेगी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/देहरादून: देहरादून निवासी ध्रुव नेगी 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चीन के नानचांग शहर में आयोजित होने वाली बीडब्लूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ अल्मोड़ा के लोअर माल रोड निवासी लोकेश नेगी भी भारतीय टीम के कोच बनकर जा रहे हैं।

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ध्रुव नेगी का चयन टीम इवेंट तथा व्यक्तिगत इवेंट दोनों के लिए हुआ है। वह इससे पहले भी जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप व सब जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और लोकेश नेगी भी पूर्व में कई बार विदेशों में भारतीय टीम के कोच बनकर गये हैं। ध्रुव नेगी वर्तमान में प्रकाश पादुकोण अकादमी बंगलौर में प्रशिक्षण ले रहे हैं और लोकेश नेगी इसी अकादमी में खिलाड़ियों को तराश रहे हैं। दोनों के चयन पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न एवं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, कोच डीके सेन, मैंटर प्रकाश पादुकोण व विमल कुमार सहित उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की है और उम्मीद जताई ​है कि उक्त दोनों इस चैंपियनशिप में भारत को पदक विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश—प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments