HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः ‘हर परिस्थिति में पार्टी में योगदान दिया, आपका धन्यवाद’

अल्मोड़ाः ‘हर परिस्थिति में पार्टी में योगदान दिया, आपका धन्यवाद’

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का समारोहपूर्वक सम्मान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत यहां पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित हुए। उन्हें फूलमाला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये वे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी में योगदान दिया और इन्हीं के बलबूते पार्टी शिखर तक पहुंच सकी है।

समारोह में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। अल्मोड़ा विधानसभा के संयोजक व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में हमें काम करने मौका मिला, आज उन्हें सम्मानित करते हु गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा शिखर तक पहुंची है। मुख्य वक्ता गजराज बिष्ट ने उन वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने कभी भी किसी भी हालात में पार्टी विचाराधारा नहीं छोड़ी और उन्ही की निष्ठा का परिणाम है कि आज पार्टी अपने उच्चतम शिखर पर है।

कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं महामंत्री ललित दोसाद, विधानसभा संयोजक व पार्टी के उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने पूरे कार्यक्रम का संचालन ने किया। कार्यक्रम में गंगा बिष्ट, निर्मला जोशी, डा. इन्दु प्रभा जोशी, लता पान्डे, डा. एसएस पथनी, सुभाष मलहोत्रा, नरेश वर्मा, राम सिहं, डा. गोपाल नयाल, अमर सिंह मेहता, गिरीश शर्मा, गोकुल मेहता, पान सिह, हरीश पंत, असलम खान, राधिका जोशी, मोहन जोशी, ललित मोहन साह, चम्पा पान्डे, पुष्कर नेगी, डंुगर सिहं परिहार, इन्दर सिहं नेगी, दीपा वर्मा, सुनील कुमार, दीपा वर्मा, दीपा बिष्ट समेत करीब 70 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयोजक मनोज वर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिलख्वाल, लता बोरा, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, मीना भैसोडा़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, किरन पंत, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, संजय अग्रवाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments