HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Almora Breaking: कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

— द्वेष की राजनीति व राहुल गांधी का उत्पीड़न करने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है और द्वेष व प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। इस बात से आक्रोशित कांग्रेसियों ने यहां चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्रित हुए और उन्होंने इस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही व द्वेषभावना की राजनीति कर रही है, जिसको कदापि सहन नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के माध्यम से राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दबाव से डरने वाली नहीं है तथा भाजपा सरकार के इस तरह के रवैये का हमेशा विरोध करेगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, दीपांशु पाण्डेय, लता तिवारी, संजय दुर्गापाल, वैभव पाण्डेय, राहुल अधिकारी, धीरेन्द्र गैलाकोटी, हेम तिवारी, राबिन भण्डारी, इंजीनियर शहाबुद्दीन, महिपाल प्रसाद, महेश चंद्र आर्या, गीता महेरा, परितोष जोशीसंदीप बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, जया जोशी, अख्तर हुसैन, रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments