HomeUttarakhandAlmoraअमन—चैन की दुआ के साथ मनाया ईद—उल—जुहा का पर्व

अमन—चैन की दुआ के साथ मनाया ईद—उल—जुहा का पर्व

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में धूमधाम से मनाई बकरीद, नमाज अता की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: ईद—उल—जुहा (बकरीद) का पर्व आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया। अकीदत के साथ नमाज अता की गई। इस मौके पर सामूहिक रूप से अल्लाह की इबादत को हाथ उठे और अमन—चैन की दुआएं मांगी गई। एक—दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद बकरों की कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ।

अल्मोड़ा: आज सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में बकरीद को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही समुदाय के लोग नमाज व कुर्बानी की तैयारी में जुट गए। ईदगाह में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अता की। यहां जामा मस्जिद के इमाम बहादुर अली कादरी ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। उन्होंने इस मौके पर कुर्बानी के मायने समझाए और बुराई छोड़ अच्छाई की राह चलने का मार्ग बताया। नमाज अता करने के बाद सभी ने एक—दूसरे को गले​ मिलकर ईद की बधाईयां दीं। इस मौके पर मुस्लिम समाज के बच्चे भी सजधज कर काफी प्रफुल्लित नजर आए। जिले में स्थित विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई और देश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी। इसके बाद बकरों की कुर्बानियां दी गई। इधर, सुरक्षा व्यवस्था के​ लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे।

बागेश्वर: जिले में बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सामूहिक रुप से नमाज अता की गई और इस मौके पर इमाम मोहमद मुफ्ती बिलाल कासमी ने लोगों को कुर्बानी की फजीलत बताई। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा अमल है। इसकी नुमाइश न करें, बल्कि सादगी के साथ काम को अंजाम देें। उन्होंने ईद के मौके पर बुराइयों को छोड़ने और अच्छाई के रास्ते पर चलने की अपील की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके बाद कुर्बानी का दौर चला। इस मौके पर जामा मस्जिद के हाजी असलम, हसीब सिद्धकी, अरसद अहमद,मौलाना आजम,मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, आतिर असर तिवारी, मुख्तार अहमद तिवारी, शोएब मिक्की खान, हाजी हसीन, मो. मुस्तफा, मो. अरसद, तारिक हुसैन, नाजिम हुसैन,नाजिम राजा, रिजवान खान,जावेद हसन आदि थे।
नमाज के बाद बुजुर्गो कब्रों में की दुआएं

बकरीद की खुशी के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने मरहूम अजीजों को भी याद किया। ईद की नमाज के बाद कब्रिस्तान जाकर अपनी अजीजों और बुजुर्गों की कब्रों पर हाजिरी दी और दुआएं कीं।
कांग्रेस ने लगाया स्टाल

बागेश्वर: बकरीद पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईदगाह जाकर मुस्लिम भाईयों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद पर्व सामाजिक सदभाव व प्रेम का प्रतीक है। जो हमे निःस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम भाइयों को पानी व ठंडा पेय वितरित किया। कार्यक्रम में राजेंद्र परिहार, कुंदन गोस्वामी, विनोद पाठक, ललित गोस्वामी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments