HomeUttarakhandAlmoraBJP कार्यकर्ताओं ने सुनी PM Modi के मन की बात, कुछ खास...

BJP कार्यकर्ताओं ने सुनी PM Modi के मन की बात, कुछ खास बातों पर मनन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मन की बात सुनी गई। आज इस कार्यक्रम के 97 संस्करण के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नंदा देवी शक्ति केंद्र के जिला उद्योग केंद्र के अंतर्गत सोहन वेंकट हाउस में सुना गया।

97th Mann Ki Baat: मन की बात में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया कि सबको पदम् पुरस्कार विजेताओं की जीवनी पढ़नी चाहिये। इस वर्ष अधिकांश जन जातीय समाज के लोगों को यह मिला है। जिन्होंने कठिन जीवन जी कर समाज को प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज को खान पान का हिस्सा बनाना चाहिए। आज दुनिया मोटे अनाज की तरफ आकर्षित है और भारत इसका बहुत बड़ा केंद्र बन रहा है। G20 कार्यक्रम में मोटे अनाज के व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जो दुनिया को पसंद आ रहे हैं। मोटा अनाज का उत्पादन व प्रोसेसिंग रोजगार का बड़ा माध्यम बन रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21 वी शदी में नॉलेज सर्वेपरी है। वेस्ट मैनजमेंट में भारत बहुत अच्छा काम कर रहा है 500 स्टार्टअप इस पर कार्य कर रहे हैं। पेटेंट फाइलिंग में भारत 5 वे स्थान पर है, जो ऐतिहासिक उपलब्धि है।

आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मन की बात कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, जिला मंत्री महेश बिष्ट, आईटी के जिला प्रभारी गोविंद मटेला, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू), शक्ति केंद्र के संयोजक अर्जुन बिष्ट, कार्यक्रम के संयोजक मनोज जोशी, जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, देवेंद्र सतपाल, लीला बोरा, पूर्व नगर महामंत्री कृष्णा सिंह, धर्मवीर आर्य, तुषारकांत शाह, अजय वर्मा, दीक्षांत पवार, पीयूष कुमार, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, अभय कुमार, हिमाल शर्मा, चंदन बहुगुणा, अभिषेक जोशी, इशांत बोरा, रमेश मेर, राजेंद्र टम्टा, पुष्पा देवी, लीलू देवी, सचिन आर्य, रवि शैली, हनसा देवी, अनिल कुमार, अनीता देवी, माया देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा में शनिवार रात से बिजली गुल, परेशान जनता

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments