HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: नेपाली मूल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Almora Breaking: नेपाली मूल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

ADVERTISEMENTS

—दुष्कर्म के बाद हो गया था फरार
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जगह—जगह दविश देकर और छानबीन कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी भी नेपाल मूल का ही है।

GATE Exam : मोहित पंवार ने किया गौरवान्वित, GATE की GE परीक्षा में पहला स्थान

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विगत दिवस नेपाली मूल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। इस पर नाबालिग लड़की की माता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अल्मोड़ा कोतवाली में 21 मार्च 2022 को राम बहादुर शाही पुत्र कटक बहादुर शाही निवासी कमल बाजार आंचल सेती, जिला आछम नेपाल (हाल निवासी मालगांव दुगालखोला अल्मोड़ा) के खिलाफ धारा 363/376 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने सम्भावित स्थानों पर दविश दी और सुरागरसी—पतारसी की। इसी छानबीन के चलते उसे आर्मी फायरिंग बट करबला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी टीम में एसआई संजय जोशी, एसआई धर्मेन्द्र कुमार, महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा, आरक्षी हिमांशु, खुशाल, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, सन्दीप सिंह व महिला आरक्षी गीता बिष्ट शामिल रहे।।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments