HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : नगर पालिका के नामित चारों सदस्यों का जोरदार स्वागत

किच्छा : नगर पालिका के नामित चारों सदस्यों का जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। शासन द्वारा नगर निकायों तथा नगर निगमों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। इसी कड़ी में किच्छा में भी 4 सदस्यों को पालिका बोर्ड में सदस्य बनाए जाने की घोषणा कर सूची जारी की गई है। शासन द्वारा जारी की गई सूची में युवा नेता शरण संधू, राजीव सक्सेना, देवेंद्र शर्मा तथा सचिन जायसवाल को नगर पालिका में मनोनीत सदस्य का दायित्व दिया गया है। सदस्यों की घोषणा के बाद नगर के तमाम स्थानों पर मनोनीत सदस्यों का उनके समर्थकों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

युवा नेता शरण संधू तथा राजीव सक्सेना ने कहा कि जिस आशा के साथ उन्हें सदस्य नामित करते हुए अहम जिम्मेदारी दी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पार्टी से जुड़े तमाम पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments