HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में शीतलहर को लेकर अलर्ट, मुख्यमंत्री ने कहा रैन बसेरों में...

उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर अलर्ट, मुख्यमंत्री ने कहा रैन बसेरों में सभी व्यवस्था हो

देहरादून | उत्तराखंड में मौसम के बदलाव के बाद शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला अधिकारियों को शीत लहर से बचाव के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में हाई लेवल मीटिंग कर सभी अधिकारियों को कहा है कि प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं। शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।

रेन बसेरों का डीएम और एसपी निरीक्षण करें

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को कहा है कि सभी जिलों में रेन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए। जिलों में रात में जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं। उसकी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाए।

सभी जिलों से गर्भवती महिलाओं का डाटा उपलब्ध रहे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़के अधिक देर तक बाधित न हों। जिन क्षेत्रों में बर्फबारी अधिक होती हैं,उन स्थानों पर सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि शीतकाल में गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण डाटा रखा जाए। ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments