ADVERTISEMENTS
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पौड़ी व चंपावत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी और इन जिलों के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी आफिसर राजेंद्र कुमार तोमर ने संबंधित जनपदो के जिलाधिकारियों को यह अलर्ट भेजा है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन को वे समस्त तैयारियां रखनी चाहिए जिनका आपात काल में इस्तेमाल किया जाता है।
ADVERTISEMENTS

