HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : भारत बंद के मद्देनजर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अलर्ट...

लालकुआं ब्रेकिंग : भारत बंद के मद्देनजर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अलर्ट मोड जारी, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

लालकुआं। राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल ने भारत बंद के मद्देनजर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों से सख्ताई से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर जगह जगह बैरिकेडिंग कर जवानों को तैनात किया गया है।

इस दौरान राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सयुंक्त रूप रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हर आने जाने वाले यात्री की बारीकी से जांच की जा रही है।

बताते चले कि उत्तराखंड उन राज्यों में से एक है, जहां अग्निपथ योजना को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं तीन दिन पूर्व हल्द्वानी में मोदी सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज भी किया जिसको लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी के चलते किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड है।

इधर लालकुआं जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद गिरि ने कहा है कि आज भारत बंद के दौरान हिंसा या रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले हर असामाजिक तत्व से सख्ताई से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी किमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति रेलवे की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद गिरि, आरपीएफ उपनिरीक्षक नारायण सिंह राणा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में भारत बंद का ऐलान, उत्तराखंड में अलर्ट जारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments