HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 22 अगस्त को बच्चों को दी जाएगी 'एलबेंडाजोल'

अल्मोड़ा: 22 अगस्त को बच्चों को दी जाएगी ‘एलबेंडाजोल’

👉 राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारी को डीएम ने दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी 22 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए आज एक बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।

कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को कृमि (पेट के कीड़े) से मुक्ति के लिए 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल दवाई दी जाएगी। यह दवा आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर तथा शिक्षण संस्थानों के माध्यम से दिलाई जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चों को नियमानुसार ही एलबेंडाजोल की खुराक दी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा छूटने नहीं पाए। डीएम ने बैठक में बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए अपने—अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले संस्थानों में बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दिलाई जाने वाली दवा एलबेंडाजोल की खुराक दिलाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनिश्चित किया जाए कि उक्त दवाई की उपलब्धता 22 अगस्त से पूर्व ही सभी शिक्षण संस्थानों में सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments