HomeBreaking NewsBig Breaking : अलकायदा ने दी दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने...

Big Breaking : अलकायदा ने दी दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

Delhi:IGI PS informed Airport Operations Control Centre y’day about a bomb threat e-mail received on planned bomb blast by Al Qaeda Sargana at IGI airport. It stated Karanbir Suri alias Mohamad Jalal&his wife Shaily Shara alias Haseena are coming to India on Sunday from Singapore

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

— ANI (@ANI) August 8, 2021

आतंकी संगठन अलकायदा ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। यह धमकी दिल्ली पुलिस को ई-मेल के ज़रिए मिलने के बादपुलिस ने IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कई बार समान नामों और समान विवरणों के साथ धमकी भरा संदेश कई बार आया है। जिसे बम खतरा मूल्यांकन समिति द्वारा गैर विशिष्ट घोषित किया गया है। यानी इस धमकी को सुरक्षा ऐजेंसी कतई भी हलके में नही ले रही हैं। बताया जा रहा है कि दो—तीन दिनों के भीतर आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने की धमकी मिली है। जिसके बाद 15 अगस्त से पूर्व कुछ भी अनहोनी हो सकने की आशंका है।

ज्ञात रहे कि दिल्ली पुलिस ने हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है, जो मध्य प्रदेश से दिल्ली जाया गया था। इन हथियारों को बैलून के डिब्बों में छुपाकर लाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हालांकि इस विषय में अधिक जानकारी अब तक मीडियो को नही दी गई है।

जानकारी के अनुसार ई—मेल में एक कपल के नाम का जिक्र किया गया है, जो कि दिल्ली आ रहे हैं। शनिवार 5 बजकर 45 मिनट पर आये ई मेल पर सिकी मोहम्मद जलाल व शैली उर्फ हसीना का जिक्र किया गया है। जिन्हें अगले तीन दिन में एयरपोर्ट में बम रखने की जिम्मेदारी मिली है। 21 मार्च को भी एक ऐसा ही ई मेल पुलिस को मिला था। सूत्र बता रहे हैं कि आतंकियों द्वारा भेजी जा रही इन धमकियों के कई मायने हो सकते हैं। इसे समझने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments