HomeBreaking NewsBig Breaking : नही रहे RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष कद्दावर नेता चौधरी...

Big Breaking : नही रहे RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष कद्दावर नेता चौधरी अजित सिंह, Corona से निधन, गुरूग्राम में ली अंतिम सांस

ADVERTISEMENTS

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज गुरुवार को सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गत 20 अप्रैल को उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ज्ञात रहे कि चौधरी अजीत सिंह की गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में थी। पंचायत चुनाव में इस बार उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी भी मथुरा से सांसद रहे हैं। चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

Big Breaking : उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 8 हजार 517 नए संक्रमित, 151 की गई जान

वह 22 अप्रैल से गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी थी। चौधरी अजित सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी अजित सिंह जाट वर्ग के बड़े नेता माने जाते थे। वह केंद्र में वीपी सिंह, देवेगौड़ा, इंद्रजीत सिंह गुजराल व मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके निधन पर तमाम बड़े राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Big News : आ गई रूसी दवा स्पूतनिक की पहली खेप, कंपनी का दावा है सिंगल डोज में हारेगा कोरोना

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कहर बरपा रहा कोरोना संक्रमण, मृतकों की संख्या पहुंची 30, आज कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 166

Breaking Almora : कोरोना की गिरफ्त में अल्मोड़ा, 24 घंटे में 353 नए एक्टिव केस, नगर के विभिन्न मोहल्लों में 63 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

हृदय विदारक: पति की मौत के 4 घंटे बाद कोरोना ने छीनी पत्नी की जिंदगी, बेटी के सिर उठा मां—बाप का साया, गरुड़ निवासी परिवार पर कहर, घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड, ख़बर जरा हट के : सामाजिक दूरी की है हिदायत, आत्मीय दूरी नही ! सामने आ रहा कोरोना काल का सबसे घिनौना सच, अपने सगे संबंधियों को अस्पताल छोड़ लौट कर नही आ रहे कई परिजन

तो क्या मोदी सरकार कर रही राष्ट्रीय लॉकडाउन की तैयारी, नेशनल कोविड—19 टॉस्क फोर्स प्रमुख व नीति आयोग के सदस्य पॉल ने दिये संकेत

सलाम SDRF ! ‘Corona’s Front Line Warriors’ की बड़ी भूमिका निभा रही जांबाजों की यह टीम, तमाम खतरों के बीच कर रहे कोरोना संक्रमितों के शवों का दाह संस्कार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments