HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पंकज कालाकोटी को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट...

हल्द्वानी : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पंकज कालाकोटी को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां हल्द्वानी आए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने निशानेबाज पंकज कालाकोटी को सम्मानित किया। पंकज कालाकोटी पुत्र त्रिलोक सिंह कालाकोटी मूल रूप से ग्राम कक्ड़ात, दोफाड़ निवासी हैं। वर्तमान में वह देव बिहार, लोहरियासाल मल्ला ऊंचापुल हल्द्वानी में रह रहे हैं। दो नागा इंफेंट्री बटालियन में निशानेबाजी कर रहे हैं।

पंकज ने अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय, 15 राष्ट्रीय और 15 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय रजत पदक के साथ दो बार राष्ट्रीय चैंपियन और आठ बार राज्य चैपियान रहने के साथ ही कई पदक अपने नाम कर चुके है।

पंकज कालाकोटी ने इस सफलता का श्रेय उत्तराखंड राजय राइफल संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, अपने कोच पावेल स्मिरनोव, माता विमला कपकोटी और पिता त्रिलोक सिंह कपकोटी को दिया है। पंकज के पिता भारतीय सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं।

उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय नागपुर महाराष्ट्र से की है। उन्हें सम्मानित करने पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, आनंद दानू, गोविंद बिष्ट, कवि जोशी, पूर्व जिपंअ दीपा आर्या आदि ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments