HomeBreaking Newsवायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट जलकर खाक, 02 पायलटों की मौत

वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट जलकर खाक, 02 पायलटों की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE DESK/तेलंगाना से एक दुखद ख़बर आई है। यहां इंडियन एयरफोर्स का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट ​हादसे का शिकार होकर मिनटों में जलकर खाक हो गया। तेलंगाना के मेदक जिले की यी यह घटना है। इस दुर्घटना में एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित Air Force Academy से सुबह के समय ट्रेनर विमान ने उड़ान भरी थी। सुबह 8.55 बजे हादसा हो गया। यह विमान Pilatus PC 7 Mk II था। वायुसेना के अनुसार ट्रेनर विमान अपनी रुटीन उड़ान पर था।

गंभीर घायल हो गए थे पायलट, दोनों की मौत

इस हादसे में एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में दोनों की मौत हो गई। हालांकि किसी आम आदमी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वायुसेना मामले की जांच में जुटी है।

इधर भारतीय वायु सेना ने जारी बयान में कहा कि विमान ने ट्रेनिंग रूटीन के लिए हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकडमी (एएफए) से उड़ान भरी थी। जब विमान हादसे का शिकार हुआ तो एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट भीतर मौजूद थे। दोनों की मौत हो चुकी है। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments