HomeCNE Specialउत्तराखंड न्यूज : रानीपोखरी, थानो, लालतप्पड़, गंगाभोगपुर व श्यामपुर क्षेत्र में एम्स...

उत्तराखंड न्यूज : रानीपोखरी, थानो, लालतप्पड़, गंगाभोगपुर व श्यामपुर क्षेत्र में एम्स चलाएगा कोरोना के खिलाफ जनतागरूकता अभियान

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश आउटरीच सेल के उन्नत भारत अभियान के तहत समाज में विश्वव्यापी कोविड19 महामारी को लेकर जनजागरुकता मुहिम विधिवत शुरू हो गई है। जिसके तहत क्षेत्र के समीपवर्ती पांच गांवों को चयनित किया गया है। जिसमें आउटरीच सेल के स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को कोविड19 के प्रति जागरुक करेंगे व इसके लक्षण व बचाव की जानकारी देंगे। साथ ही उन्हें सेनेटाइजर व मास्क वितरित करेंगे। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि समाज में कोरोना के प्रति जनजागरुकता अत्यंत आवश्यक है। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि विश्वव्यापी महामारी के इस विकट समय में कम्यूनिटी का सहयोग व सहभागिता वांछनीय है, तभी संपूर्ण समाज को इससे सुरक्षा प्रदान करने में सफलता मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि एम्स संस्थान इस दिशा में अस्पताल से लेकर गांव-गांव व घर-घर तक सतत प्रयासरत है। एम्स संस्थान द्वारा कोविड 19 के मद्देनजर पांच गांवों को चिह्नित किया गया है,जिनमें रानीपोखरी, थानो, लालतप्पड़, गंगाभोगपुर व श्यामपुर क्षेत्र शामिल है। संस्थान के आउटरीच सेल के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने नोडल ऑफिसर डा. संतोष कुमार की अगुवाई में सबसे पहले रानीपोखरी गांव से जनजागरुकता मुहिम की शुरुआत की। जिसके तहत क्षेत्र के नागरिकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से कोविड19 महामारी को लेकर जागरुक किया गया। उन्हें इस बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव व उपचार संबंधी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर आउटरीच सेल की ओर से लोगों को कोविड19 वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर मास्क व सेनेटाइजर का वितरण भी किया गया। इस दौरान जनसमुदाय को कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क पहनने के सही तौर तरीके बताए गए, साथ ही उन्हें साबुन से ठीक प्रकार से हाथों की सफाई का अभ्यास भी कराया गया। उन्हें बताया गया कि सेनेटाइजर के नहीं होने से यदि साबुन से 40 सेकेंड तक अच्छी तरह हाथ धोने से भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संभव है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने एम्स के कोविड जनजागरुकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व संस्थान की इस पहल की प्रशंसा की। नोडल ऑफिसर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में अन्य चयनित गांवों में नियमिततौर पर जनजागरुकता मुहिम चलाई जाएगी। जिसका उद्देश्य गांव-गांव में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना व उन्हें इसके प्रति सही जानकारी देना है। अभियान में बीडीसी मेंबर विजय भट्ट, ग्राम प्रधान सरिता देवी,केएस रावत, देवेंद्र रतूड़ी, अनिल के अलावा एम्स आउटरीच सेल के डा. भीमदत्त सेमवाल, विकास, हिमांशु आदि मौजूद थे।

8 अगस्त को होगा वेबिनार

एम्स आउटरीच सेल के नोडल आफिसर डा. संतोष कुमार ने बताया कि कोविड19 जनजागरुकता अभियान के तहत 8 अगस्त शनिवार को एक वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुहिम के तहत समाज में कोरोना से संंबं​धित भ्रांतियों को लेकर एम्स का आउटरीच सेल 8 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे तक एक कम्यूनिटी वेबिनार आयोजित करेगा,जिसमें जनता व एम्स के विशेषज्ञ शामिल होंगे। वेबिनार में शामिल होने वाले लोगों के सवालों का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया जाएगा।

जरूर देखें : अपने घर में रामलला, सबके मन में रामलला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments