HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : एड्स पीड़ित महिला ने भतीजे को बनाया शिकार, मुकदमा...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एड्स पीड़ित महिला ने भतीजे को बनाया शिकार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

उधम सिंह नगर जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले तो अकसर सुनने में आते हैं, लेकिन यहां एक एड्स पीड़ित महिला ने 15 साल के अपने ही भतीजे के साथ यौन संबंध स्थापित कर लिए। मामले का पता चलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और मामले की प्राथमिक पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में दी है। जिसके बाद महिला के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला रूद्रपुर का है। जहां एक ​महिला को एड्स है। आरोप है कि इस बीच उसने अपने भतीजे को बहलाना—फुसलाना शुरू कर दिया। इस कार्य के लिए वह बकायदा पूरनपुर, पीलीभीत गई। जहां उसका भतीजा रहता था। पहले उसने गांव में महज 15 साल के भतीजे से संबंध स्थापित किये। इसके बाद वह नाबालिग को रूद्रपुर लाई। वहां भी उसके साथ दोबारा संबंध स्थापित किया।

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कई बार संबंध बनाने का सिलसिला चला। एक दिन नाबालिग ने परेशान होकर सारी सच्चाई अपने घर—परिवार में बता दी। जिसके बाद यह भी खुलासा हुआ कि महिला यानी किशोर की चाची एड्स पीड़ित है। इधर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला का पति एड्स पीड़ित था और उसकी मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments