HomeBreaking Newsअग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

ADVERTISEMENTS

चंपावत/नैनीताल | उत्तराखंड के कुमाऊं में वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है और इसके लिए अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 है। सेना में जाने के इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पिथौरागढ़ के सेना भर्ती कार्यायल से मिली जानकारी के अनुसार नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इच्छुक युवा www.joinindianarmy.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। युवाओं के लिये आवश्यक है कि वह अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से ही लिंक करें। आवदेन से पहले अपने दस्तावेज एवं प्रमाणपत्र डिजी लाॅकर अकाउंट खोल कर प्राप्त कर लें।

इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड और दसवीं के प्रमाण पत्रों का उपयोग कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का शुल्क 250 रूपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, भीम एप या अन्य किसी माध्यम से जमा कर सकता है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को पंजीकृत तभी माना जायेगा जब उसके शुल्क का ऑनलाइन भुगतान सफलतापूर्वक हो गया हो और अनुक्रमांक भी जरनेट हो गया हो।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments