HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मारपीट के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता

बागेश्वर: मारपीट के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता

ADVERTISEMENTS

👉 जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता पर हमले की निंदा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता कुंडल धपोला पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने आरोपितों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। किसी अन्य जिले से पैरवी करने अधिवक्ता के आने पर उसका भी विरोध करेंगे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

जिला बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि बीते चार अगस्त को बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता धपोला पर जानलेवा हमला हुआ। उनके सिर पर गंभीर चोट है। उन्हें कार से मारने की नाकाम कोशिश की गई। आरोपितों की पैरवी कोई भी अधिवक्ता नहीं करेगा। बार ने ऐसा निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई अन्य पैरवी के लिए आता है, तो उसका विरोध किया जाएगा। यदि कोई घटना होती है, तो संबंधित पैरवी करने वाले अधिवक्ता की जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करे। आए दिन नगर में घटनाएं बढ़ रही हैं। नशा करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे समाज में भय व्याप्त हो रहा है। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश रौतेला, चंदन सिंह ऐठानी, ओक प्रकाश तिवारी, पंकज धपोला, दीप चंद्र, बसंत बल्लभ पाठक आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments