सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक
ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता (नोटरी) सत्येंद्र तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया है। आज रविवार को वह किसी कार्य से बाजार आये थे। बंसल गली के पास अचानक गश खाकर गिर गए।इस बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ज्ञात रहे कि एडवोकेट सत्येंद्र तिवारी (58 वर्ष) नगर क्षेत्र की पत्रकार कंचना तिवारी के जेठ हैं। कल विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इधर उनके निधन का समाचार पाते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम अधिवक्ताओं ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।