HomeUncategorizedअधर में लटका जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट सड़क चौड़ीकरण : कवीन्द्र पंत

अधर में लटका जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट सड़क चौड़ीकरण : कवीन्द्र पंत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पंत (Kavindra Pant) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अल्मोड़ा की जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है।

उन्होंने अपने पूर्व प्रेषित पत्रों व सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज अनुरोधों का हवाला देते हुए जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट सड़क के चौड़ीकरण हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सीएम घोषणा के कार्य समय पर धरातल पर साकार होने की बात मीडिया के माध्यम से कही जाती रही है। हालांकि वास्तविकता इससे कहीं भिन्न है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने कहा​ कि ध्यान सीएम घोषणा की तरफ आकृष्ट करना चाहते हैं कि दो साल बीतने के बाद भी घोषणा धरातल पर मूर्त रुप नहीं ले सकी है। जबकि यह घोषणा अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के सभी मुख्य न्यायिक व प्रशासनिक प्रतिष्ठानों को जोड़ने वाली सड़क से संबंधित है।

एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उनके अनुरोधों के तदनुक्रम में जैसा कि उन्हें अवगत कराया गया है इस सड़क के चौड़ीकरण हेतु 749.66 लाख का आगणन गठित कर मुख्य अभियंता लोनिवि अल्मोड़ा के पत्र द्वारा प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है।

अतः उन्होंने पुनः आग्रह किया है कि जनहित में लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा प्रेषित सड़क चौड़ीकरण के आगणन/प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर शासन के संबंधित सक्षम प्राधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ करवाया जाय।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments