HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बाजार 4 बजे तक खोले जाने के फैसले को प्रशासन...

अल्मोड़ा : बाजार 4 बजे तक खोले जाने के फैसले को प्रशासन भी करे लागू, नगर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। शासन स्तर पर लॉकडाउन 5 में बाजार खुलने का समय शाम 7 बजे तक निर्धारित किये जाने के बावजूद व्यापारी हित में व्यापार मंडल ने बाजार को 4 बजे तक ही खोले जाने का फैसला लिया है। साथ ही साप्ताहिक बंदी का दिन पूर्ववत रविवार रखा है। आज इसी मसले को लेकर व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और नगर व्यापार मंडल के इस निर्णय को प्रशासन स्तर पर भी लागू करने की मांग की। ज्ञापन में व्यापार मंडल की बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए कहा गया है कि कोरोना माहमारी के बढ़ते संक्रमण के चलते व्यापारियों में भी भय का माहौल है। अतएव व्यापारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर व्यापार मंडल ने दुकान खुलने का समय प्रात: 7 से 4 बजे तक निर्धारित किया है। यह भी तय हुआ कि लॉकडाउन अवधि में 30 जून तक अल्मोड़ा बाजार ऐसे ही खुलेगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखे जाने के लिए व्यापार मंडल ने यह फैसला लिया है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि व्यापार मंडल के इस निर्णय को प्रशासन स्तर पर भी लागू किया जाये। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि साप्ताहिक बंदी पूर्ववत रविवार को ही रखी जाये। व्यापार मंडल ने यह फैसला लिया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरा बाजार रविवार को बंद रहेगा। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष सुशील साह सहित तमाम अन्य पदाधिकारी व व्यापारीगण शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments