HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आदित्य व निर्मल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में लेंगे...

Bageshwar News: आदित्य व निर्मल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में लेंगे हिस्सा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय नव प्रतिष्ठान-भारत द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में वर्ष 2020-21 हेतु जनपद बागेश्वर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आदित्य जोशी, जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल बागेश्वर तथा निर्मल कुमार, विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी हेतु हुआ है। जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में 18 बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। यह प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम से संपादित की गई।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 एवं 18 फरवरी 2022 को ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। जिस हेतु 10 से 16 फरवरी 2022 तक जनपद से चयनित बाल वैज्ञानिक अपने प्रोटोटाइप को परिमार्जित कर पोर्टल पर दोबारा अपलोड कर सकेंगे। यह जानकारी इंस्पायर अवार्ड जनपद समन्वयक राजीव निगम ने दी है। बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, डायट प्राचार्य डॉ शैलेंद्र धपोला, अकादमिक समन्वयक संदीप कुमार जोशी, प्रमोद कुमार तिवारी प्रधानाचार्य, दीप जोशी, नीलम कार्की ने हर्ष व्यक्त किया है तथा प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments