HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : अभिनेता इरफान खान का निधन, मुंबई के अस्पताल में...

ब्रेकिंग न्यूज़ : अभिनेता इरफान खान का निधन, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत काफी गंभीर थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें Colon infection हुआ था.

डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की खबर दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान. तुम लड़े और लड़े और लड़े. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा. हम दोबारा मिलेंगे. सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी. सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया. ओम शांति. इरफान खान को सलाम.

बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं. दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था. विदेश में इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे. भारत लौटने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया था. किसे पता था ये मूवी इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित होगी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments