HomeBreaking Newsरेप केस में फंसे एक्टर एजाज खान को आज भी नहीं मिली...

रेप केस में फंसे एक्टर एजाज खान को आज भी नहीं मिली अंतरिम जमानत

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। एक एक्ट्रेस के साथ रेप के आरोप में घिरे एक्टर एजाज खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। मुंबई र्हाकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 जून को होगी, जिसमें अदालत ने एक्टर को पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व भी मुंबई के एक सेशन कोर्ट ने गुरुवार को एक्टर एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि एजाज खान के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने बलात्कार का मुकदमा लिखवाया है। पीड़िता का आरोप है कि एजाज ने शादी का झांसा देकर और अपने शो में काम दिलाने के नाम पर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। महिला का कहना है कि ऐजाज ने शादी और रियलिटी शो हाउस अरेस्ट में कास्ट करने का झांसा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने चारकोप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घर ले जाकर जबरन बनाए संबंध

रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने बताया है कि ऐजाज खान ने उन्हें हाउस अरेस्ट शो को होस्ट करने का ऑफर दिया था। शूटिंग के दौरान ऐजाज खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और फिर बाद में अपने घर ले गए, जहां उन्होंने 25 मार्च को महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि ऐजाज खान ने कई बार उनके साथ जबरदस्ती की है। ऐजाज ने उनसे कहा था कि उनके धर्म में 4 शादियां करने की इजाजत है, ऐसे में वो उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। ऐजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 63, 64 (2M), 69 और 74 के तहत शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत करने वाली महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। ऐजाज खान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इतना अ​श्लील शो कि परिवार के साथ नहीं देख सकते

बताना चाहेंगे कि ऐजान खान रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को उल्लू एप पर स्ट्रीम किया जा रहा था, जिसे ऐजाज खान होस्ट कर रहे हैं। यह इतना अश्लील है कि इसे कोई भी सभ्य व्यक्ति अपने परिवार के साथ नहीं देख सकता। 29 अप्रैल को शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें शो के होस्ट ऐजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कपड़े उतारने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं वो लड़कियों से कामसूत्र के पोज करने के लिए कहते हैं। उनकी बात मानते हुए लड़कियों पोज करने लगती हैं। क्लिप वायरल होने के बाद महिला आयोग और पॉलिटिकल पार्टियों ने तुरंत शो और इसके मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

अश्लील शो पर भी जारी हुआ सम्मन

2 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा रुख अपनाते हुए उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल और एक्टर एजाज खान को समन जारी किया। आयोग ने दोनों को 9 मई तक पेश होने का निर्देश दिया है। समन में उल्लू एप पर अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। आगे कहा गया है कि 29 अप्रैल को शो ‘हाउस अरेस्ट’ की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें एजाज खान महिला कंटेस्टेंट्स को कैमरे के सामने आपत्तिजनक पोज देने के लिए दबाव बना रहे थे। कुछ कंटेस्टेंट्स इस टास्क को करने में असहज थीं, लेकिन उनकी नाराजगी को नजरअंदाज कर दिया गया।

महिला की गरिमा के खिलाफ हैं ऐसे शो

राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि इस तरह का शो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और इसे मनोरंजन के नाम पर यौन उत्पीड़न कहा जाता है। उन्होंने कहा अगर जांच के दौरान लगे आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एक गंभीर आपराधिक मामला बन सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments