HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : नवनियुक्त प्रभारी मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले...

हल्द्वानी न्यूज़ : नवनियुक्त प्रभारी मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले कांग्रेस विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी का महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने में जुटे तभी 2022 का मिशन विजय हासिल कर पाएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और उसे किसान विरोधी बताया।

यहां हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रामबाबू मिश्रा का महानगर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान मिश्रा ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को और पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति और नीति पूरी तरह से आम जन विरोधी है आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है इसके कारण लोगों को अपने घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा आज किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर रात गुजार रहा है वहीं भाजपा के षड्यंत्र के शिकार हुए किसान आंदोलन के नेता आंसू बहाने पर मजबूर है लेकिन भाजपा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के कारण किसानों की ओर से आंख मूंदे बैठी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता जान चुकी है आज जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि कार्यकर्ता अपने बूथों में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता को बताये। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments