HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : चिलियानौला में भीषण पेयजल संकट, आप कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान...

रानीखेत : चिलियानौला में भीषण पेयजल संकट, आप कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में नागरिकों संग किया प्रदर्शन, धरने पर बैठने की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे चिलियानौला के नागरिकों ने आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल जोशी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही पेयजल संकट का समाधान नही होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आप कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक आज चिलियानौला जल संस्थान का कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ व पानी के संकट ​को लेकर जोरदार नारेबाजी की। नागरिकों का कहना था कि चिलियानौला में भीषण पेयजल संकट से वह जूझ रहे हैं। कभी पानी आधा घन्टा 5 दिनों में आता है तो कभी आता ही नही है। एक माह से हालात बहुत बदतर बने हुए हैं। आप नेता अतुल जोशी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारी से वार्ता की तथा चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही स्थानीय ग्रामीण परिवारों को जलापूर्ति ना होने पर वे समस्त क्षेत्रवासियों के साथ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ जायेंगे, जिसका संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा। प्रदर्शनकारियों में कैलाश जोशी, कमलेश बोरा, कमल तिवारी, संजीव जोशी, ब्रजेश कुमार, माया देवी, ममता तिवारी, लीला फर्तयाल, मोहनी भंडारी, गंगा बोरा, रानी जोशी, मंजू गोस्वामी, रुपा देवी, जशोदा देवी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments