HomeBreaking Newsरात में तेज़ DJ बजाने पर रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई

रात में तेज़ DJ बजाने पर रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई में पड़ रहा था व्यवधान

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर। क्षेत्र के ढेला गांव के समीप स्थित एक रिजॉर्ट में देर रात तक तेज आवाज में DJ बजाए जाने से विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही थी। लगातार हो रही परेशानी से त्रस्त स्थानीय लोगों ने ढेला चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर DJ को तत्काल बंद कराया और रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक जोगा सिंह, प्रभारी चौकी ढेला, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों और विशेषकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पुलिस द्वारा रिजॉर्ट संचालक के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न करने की कड़ी हिदायत देते हुए नोटिस जारी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रात्रि समय में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की ओर से जनपद के समस्त रिजॉर्ट, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि रात्रि में निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का DJ या तेज ध्वनि उपकरण संचालित न करें। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन कर तेज ध्वनि में DJ या अन्य उपकरण बजाए जा रहे हों, तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments