HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि: CM प्रोत्साहन छात्रवृत्ति में राइंका अल्मोड़ा के 6 विद्यार्थियों का चयन

उपलब्धि: CM प्रोत्साहन छात्रवृत्ति में राइंका अल्मोड़ा के 6 विद्यार्थियों का चयन

ADVERTISEMENTS

कक्षा 6 के कमल सिंह हवालबाग ब्लॉक में प्रथम

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के छात्रों ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के छह होनहार छात्र-छात्राओं ने प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। इसमें कक्षा 6 के कमल सिंह ने हवालबाग ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

इस महत्वपूर्ण योजना के तहत चयनित होने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा मासिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इन छात्रों ने प्राप्त की सफलता

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्रों में शामिल हैं:

कक्षा 6:

  • कमल सिंह (हवालबाग ब्लॉक में प्रथम स्थान)
  • भूमिका बिष्ट
  • मौ. सुहैब
  • हर्षिता बिष्ट

कक्षा 9:

  • एलिना
  • अक्षय कुमार

मिलेगी मासिक प्रोत्साहन राशि

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बताया कि यह छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों के लिए अत्यधिक लाभदायक है। इस योजना के अंतर्गत:

  • कक्षा 6 के चयनित छात्र-छात्राओं को ₹600 प्रतिमाह।
  • कक्षा 9 के चयनित छात्र-छात्राओं को ₹900 प्रतिमाह।

की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी।

प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएँ

प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इसे विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत और वरिष्ठ शिक्षक जगदीश पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों के अतिरिक्त कक्षाओं में दिए गए मार्गदर्शन को दिया।

इस अवसर पर, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. गोबिंद सिंह रावत, दीपक पाण्डेय, डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, चंदन सिंह रावत, आर.पी. पंत, डॉ. जया जोशी, रैना अधिकारी, जगदीश पांडेय, आशुतोष साह, मदन भण्डारी, हरीश भट्ट, रामचंद्र सिंह रौतेला, सुनीता चौधरी, मयंक तिवारी, तरुण जैड़ा, डॉ. ललित जलाल सहित समस्त शिक्षकों व कार्मिकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments