HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य राजेश कुमार लोहनी को पितृ...

अल्मोड़ा : सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य राजेश कुमार लोहनी को पितृ शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा के आचार्य राजेश कुमार लोहनी के पिता मोहन चंद्र लोहनी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वर्तमान में वह अपने पैतृक गांव ताकुला ब्लॉक के थापुला गांव में रहते थे। विद्यालय में हुई शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की गई। शोक सभा में अल्मोड़ा सम्भाग के निरीक्षक आलम सिंह उनियाल, प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की, केदार दत्त मिश्रा, हरीश मेहता, विनोद जोशी, नवीन जोशी, हरीश बिष्ट, संजय जोशी, भुवन पांडे, विशन बिष्ट, आनंद भट्ट, ओम प्रकाश लोहनी, आनंद उप्रेती, महेश जोशी, पूनम जोशी, पुष्पा मेहरा, रजनी जोशी, जानकी ठाकुर, पूजा बिष्ट, भावना तिवारी, प्रीति बहुगुणा, हेमा जोशी, आशा सुयाल, जानकी जोशी के अलावा विद्यालय प्रबन्ध समिति के समस्त सदस्यों व अभिभावकों ने गहरा दु:ख प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments