HomeUncategorizedअल्मोड़ा : दुकान में चोरी का आरोपी महज 03 घंटे में हुआ...

अल्मोड़ा : दुकान में चोरी का आरोपी महज 03 घंटे में हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के महज 03 घण्टों के भीतर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। दुकान में चोरी का आरोपी व्यक्ति रिपोर्टकर्ता के गांव का ही रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस 02 जनवरी को लमगड़ा निवासी हरीश चन्द्र भट्ट ने थाना लमगड़ा में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि ग्राम नाटाडोल में उसकी परचून की दुकान में गांव के ही रहने वाले विजय कुमार उर्फ विक्की आर्या 28 साल पुत्र दीवान राम द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

तेल से लेकर, चायपत्ती—बीड़ी आदि तक चुरा ली

दुकान से सरसों का तेल, पेंट, चाय पत्ती व बीड़ी आदि सामान चोरी की गयी है। जिस पर थाना लमगड़ा में आरोपी विजय कुमार उर्फ विक्की आर्या के विरुद्ध धारा 457/380 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज की गई। विवेचना एसआई संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा के सुपुर्द की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसआई संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी से नामजद आरोपी विजय कुमार उर्फ विक्की आर्या को गत दिवस एफआईआर दर्ज होने के 03 घण्टों के भीतर उसके घर के पास से चोरी किये गये समस्त सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी संजय जोशी के साथ हेड कांस्टेबल दीवानराम व कांस्टेबल अर्जुन लाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments