HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : सल्ट में महिला से लूटपाट का आरोपी चढ़ा पुलिस...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : सल्ट में महिला से लूटपाट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सल्ट में महिला से लूटपाट कर उसे घायल करने वाला आरोप पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। युवक निकटवर्ती गांव का ही रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लूटा गया पूरा जेवर बरामद कर लिया है।

सल्ट में महिला से लूटपाट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सल्ट में महिला से लूटपाट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बता दें कि गत दिवस घर लौट रही महिला का पीछा कर एक युवक ने उसका सोने का मंगलसूत्र और कान में पहने कर्णफूल लूट लिये थे। झीनाझपटी में महिला को काफी चोट पहुंची और उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था।

दरअसल, घटना रविवार की है। पीपना गांव निवासी कौशल्या देवी (65) पत्नी किशोर सिंह अपनी रिश्तेदारी में कहीं गई हुई थी। रविवार को करीब 11 बजे वह मौलेखाल बाजार से अपने घर पीपना जाने के बाद एक निजी टैक्सी में सवार हुई। रास्ते में कफल्टा नामक स्थान से एक युवक भी इस वाहन में सवार हुआ। थोड़ी देर बाद महिला पीपना में वाहन से उतरी तो यह युवक भी टैक्सी चालक को किराया देकर वहीं पर उतर गया।

महिला अपने गांव के पैदल रास्ते पर जाने लगी तो युवक उसके पीछे पीछे हो लिया। सुनसान रास्ते में कौशल्या देवी को अकेले पाकर युवक से उसके साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। युवक ने महिला के कान से उसके झुमके खींच लिए। गले की सोने की माला भी छीन ली। महिला के शोर मचाने पर युवक जेवर लेकर वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह कड़ाकोटी ने इसकी जानकारी सल्ट थाने में दी।

लूटपाट की घटना में घायल कौशल्या देवी को आनन फानन में पुलिस के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके कान में टांके लगाए। उपचार के बाद महिला को उसके घर छोड़ दिया गया।

इस मामले में पहले बाहरी व्यक्ति पर शक किया जा रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी सैंणमानुर गांव का रहने वाला है। लोगों ने उसे गत रात ही पकड़ा और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। आरोपी की पहचान कैलाश उर्फ किशोर मनराल के रूप में हुई।

रघुवीर सिंह ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

रघुवीर सिंह निवासी ग्राम पिपना थाना सल्ट ने एक लिखित तहरीर से अवगत कराया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पिपना में एकांत जगह पर अचानक पीछे से आकर उसकी चाची का गला व मुंह दबाकर पहने जेवरात जिसमें कानों के सोने के कुंडल, गले की सोने की माला, एक गलोबंद,कान की मशीन लूटकर ले गया। जिसमें चाची को दोनों कान लूट के दौरान फट गये एवं बुरी तरह से घायल हो गये। जिस पर थाना सल्ट में धारा 309 (4)/309(6)BNS-2023 के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई ।

एसएसपी ने लिया मामले का संज्ञान

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष सल्ट को अभियुक्त की गिरफ्तारी व लूटे हुए जेवरात की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनता की मदद से लूट के अभियुक्त कैलाश उर्फ किशोर मनराल को रामनगर सल्ट से गिरफ्तार कर कब्जे से लूटे गये जेवरात बरामद किये गये।

आरोपी कैलाश उर्फ किशोर मनराल पुत्र बलवन्त सिंह निवासी सैंणमानुर, सल्ट हाल निवासी के-12-21 वेस्ट गोन्डा थाना भजनपुर दिल्ली है। थाना सल्ट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, अपर उनि मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, चन्द्रपाल सिंह व प्रमोद ध्यानी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments