HomeBreaking Newsहल्द्वानी : घर से बाजार को निकले युवक को लाठी—डंडों से पीटने...

हल्द्वानी : घर से बाजार को निकले युवक को लाठी—डंडों से पीटने का आरोप, पीड़ित के भाई ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

घर से दवा निकले युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला कोई पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट निवासी पंचायत घर कालीपुर, देवलचौड़ ने पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि बीती शाम उसका भाई नरेंद्र सिंह बिष्ट दवा लेने जा रहा था कि तभी कालीपुर रोड में उसके साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की। जिसमें उसे गम्भीर चोटें आई हैं।

हल्द्वानी : सेवानिवृत्त शिक्षक का पर्स ले उड़े टप्पेबाज, चौकी पुलिस को दर्ज की शिकायत

तहरीर में इस मामले में होरित मंडोला पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी लालमण्डी नवाड़ हल्द्वानी, हरीश छिम्वाल पुत्र चन्दन सिंह छिम्वाल निवासी गन्ना सेन्टर, सतवीर सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह निवासी उदयलालपुर व दो अन्य लड़कों के नाम दिये गये हैं।

हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शराब तस्कर, सट्टा एजेंट भी गिरफ्तार

तहरीर में कहा गया है कि जब उसका भाई घर से बाहर दवा लेने निकला तो लड़कों ने उसे घेर लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये। जिससे उसके भाई को गम्भीर चोटें आई हैं।

उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला बोला गया था।पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी : वनभूलपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा गौकशी का आरोपी, पहले जा चुका है जेल, अन्य की तलाश

हल्द्वानी : घर से बाजार को निकले युवक को लाठी—डंडों से पीटने का आरोप, पीड़ित के भाई ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी ख़बर : हेल्थ मिशन की हड़ताल से चरमराया वैक्सीनेशन, सैंपलिंग और होम आइसोलेशन का कार्य, डॉटा एंट्री का कार्य भी प्रभावित

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 892 नए केस, 43 मरीजों की मौत, चार हजार से अधिक ने जीती जंग

5 जी पर जूही चावला की छिछालेदार, दिल्ली हाईकोर्ट ने की याचिका ख़ारिज, ठोका 20 लाख का जुर्माना

उत्तराखंड : घर से लापता हुए युवक की जंगल में मिली लाश, मौत से पहले परिजनों को किया था Video Call

विशेष : विलुप्ति के 20 साल बाद reserve forest में फिर दिखाई दे रहे खूंखार जंगली कुत्ते, इन्हें देखते ही मारने का था आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

उत्तराखंड में 20 से 21 दिनों में पहुंच सकता है मानसून, सम्भावित तारीख 24 जून, कई जनपदों में हो सकती हैं प्री मानसून की बारिश

Uttarakhand Breaking : पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments