HomeAccidentAccident : सड़क से बाहर लटका सिलेंडरों से भरा ट्रक, खतरे में...

Accident : सड़क से बाहर लटका सिलेंडरों से भरा ट्रक, खतरे में आ गई जान

ADVERTISEMENTS

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर भड़के मोनू

अल्मोड़ा। नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर आज सायं सिलेंडर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। ट्रक का अगला पहिया सड़क से बाहर हो गया। जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद में स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने को मिला।

मौके पर पहुंचे सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते वर्षों से यह मार्ग बदहाल स्थिति में है। यहां तक की मार्ग के किनारे सुरक्षा रेलिंग भी नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग इस मार्ग के सुधारीकरण एवं मार्ग के किनारे सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग मौन बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था और सिलेंडरों से भरा ट्रक नीचे खाई में जा सकता था।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के सुधारीकरण के लिए सरकार के द्वारा धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है, लेकिन बावजूद उसके अभी तक विभाग संबंधित सड़क का ना तो सुधारीकरण करवा पाया है और ना ही इसके किनारे सुरक्षा रेलिंग लगा पाया है।उन्होंने कहा कि सल्ट में इतनी भीषण बस दुर्घटना होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग नींद से नहीं जागा। ऐसा लगता है की गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर भी विभाग को ऐसी ही किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग में ऐसी कोई दुर्घटना होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। इस अवसर पर अभिषेक जोशी, बलवंत सिंह, गोलू भट्ट, नरेंद्र बनोला, भावेश पांडे विनय पांडे आदि ने भी लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर गहरा रोष व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments