HomeAccidentAccident : तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, 10 घायल,...

Accident : तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, 10 घायल, 2 स्कूली बच्चे गंभीर

ADVERTISEMENTS

पब्लिक बोली नशे में था कार चालक, टक्कर मारने के बाद भी दिखाई गुंडई

पंचायत चुनाव मतदान को दिल्ली से गांव आ रहे थे कार सवार

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर, Accident News : तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, 10 घायल, 2 स्कूली बच्चे गंभीर। सुंदरखाल से बच्चों को लेकर जीआईसी ढिकुली जा रहे टेंपो चालक को एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद टेंपो चालक, एक वृद्ध व 8 बच्चों सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी को तुरंत रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह गर्जिया माता मंदिर के पास सुंदरखाल गांव से ढिकुली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जा रहे स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार 8 स्कूली बच्चों सहित ड्राइवर और एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मदद को आए स्थानीय लोगों ने घायलों को रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर मौके पर मौजूद तमाम लोग गलती कार चालक की बता रहे हैं।

लोगों का कहना है कि टेंपो चालक इंटर कॉलेज की ओर जा रहा था, तभी गर्जिया मंदिर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही वैगन आर कार ने गलत साइड से टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क किनारे कच्चे रास्ते में जा घुसा और उसमें सवार बच्चे जोर से झटके खाकर इधर-उधर गिर गए।

टक्कर मारने के बाद मारपीट पर भी उतारू हो गये कार सवार लोग : टैंपो चालक

इधर रामनगर निवसी टेंपो चालक नवीन सिंह अधिकारी ने बताया कि वह नियमित रूप से सुंदरखाल गांव से बच्चों को स्कूल जाता है। कार सवार लोग नशे की हालत में थे। जब उसने पाया कि कार गलत दिशा में आ रही है, तो टेंपो को कच्चे में मोड़ा, लेकिन कार भी कच्चे में आकर भिड़ गई। इसके बाद कार सवार लोग बाहर निकलकर मारपीट पर भी उतारू हो गए थे।

वहीं, रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपा ने बताया कि हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ स्कूली बच्चे, एक टेंपो चालक और एक बुजुर्ग यात्री शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस का कहना है कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि वैगन आर कार सवार लोग दिल्ली से मतदान के करने पहाड़ को जा रहे थे। ज्ञात हो कि आज कुमाऊं और गढ़वाल के कई क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments