HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़ न्यूज: तीन साल से फरार मफरूर वारण्टी हरियाणा से गिरफ्तार

पिथौरागढ़ न्यूज: तीन साल से फरार मफरूर वारण्टी हरियाणा से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
यहां पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेश पर लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में पुलिस ने फरार मफरुर वारंटभ्न्या सुमित राठी पुत्र हीरा लाल निवासी दयानंदनगर, थाना बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा को पिथौरागढ़ पुलिस उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लाई। इस पर धारा-60, आबकारी अधिनियम के खिलाफ मामला चल रहा है और आरोपी तीन साल से फरार था, जिसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई मनोज सिंह, कांस्टेबिल राजकुमार व बलवंत सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments