HomeBreaking Newsअभिमन्यु ईश्वरन : इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल उत्तराखंड के बल्लेबाज

अभिमन्यु ईश्वरन : इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल उत्तराखंड के बल्लेबाज

ADVERTISEMENTS

👉 Abhimanyu Easwaran : जानिये कौन है यह क्रिकेटर, पूरी डिटेल

अभिमन्यु ईश्वरन का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन/Abhimanyu Easwaran selected in Indian cricket team

अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) उत्तराखंड से भारतीय क्रिकेट टीम में हाल में शामिल हुए वह धाकड़ बल्लेबाज हैं, जिनके होने वाले मैचों पर पूरे देश की नजर है। 27 वर्षीय उत्तराखंड के इस लाल को भारतीय टेस्ट टीम में जगह अपनी काबिलियत की वजह से मिली है।

कप्तान रोहित शर्मा की ली जगह

ज्ञात रहे कि कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यू का टीम इंडिया में चयन हो गया है। वह बहुत जल्द भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेंगे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है।

चयन पर गदगद क्रिकेट प्रेमी

बल्लेबाज अभिमन्यू के चयन के बाद उत्तराखंड के खेल प्रेमी गदगद हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु ईश्वरन बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि leg break bowler भी हैं। महज 07 साल की आयु से उन्होंने क्रिकेट खेलना प्रार​म्भ कर दिया था। उनका एवरेज 44 से अधिक है और श्रेणी प्रथम रही है।

पिता आरपी ईश्वरन को बेटे से बहुत उम्मीदें

उत्तराखंड के इस होनहार खिलाड़ी का जन्म 06 सितंबर 1995 में देहरादून में हुआ था। अभिमन्यु का पूरा नाम अभिमन्यु रंगननाथन परमेश्वरन ईश्वरन (Abhimanyu Ranganathan Parameswaran Easwaran) है। उनके पिता आरपी ईश्वरन चार्टउंटेंटर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि अभिमन्यू को बचपन से ही क्रिकेट की धुन सवार रही थी। यही कारण है कि ईश्वरन ने पुरकुल गांव में उसके नाम से Abhimanyu Cricket Academy भी खोली थी। इसी अकेडमी में अभिमन्यु ने खुद को तराशा है।

शानदार रहा है अभिमन्यु का करियर

ज्ञातव्य हो कि अभिमन्यु ने प्रथम श्रेणी में 78 मैच खेले हैं और उनके नाम 3376 रन हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि All India Senior Selection Committee ने पहले टेस्ट के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर को होन है। इस दौरान चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की उम्मीद है। बताया कि अभिमन्यु दायें हाथ के बल्लेबाज हैं। तमिल मूल के होने के बावजूद वह सालों पहले परिवार सहित उत्तराखंड के देहरादून आ गये थे। वह देहरादून में ही पले-बढ़े हैं, अएतव अब वह उत्तराखंडी के रूप में जाने जाते हैं।

कोच को बांग्लादेश में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

अभिमन्यु के कोच मनोज रावत ने कहा कि बांग्लादेश में वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, ऐसी उम्मीद है। उनके टीम में आने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की कमी पूरी हो जायेगी। वह दो साल पहले भी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए थे। तब कोरोना के कारण मैच स्थगित हो गये थे। वह इससे पूर्व भी बांग्लादेश प्रीमियम लीग खेल चुके हैं। हाल में एंडिया ए के बाग्लादेश दौरे पर टीम की कप्तानी भी उन्होंने की थी।

Railway Jobs : रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

https://creativenewsexpress.com/almora-nagars-apoorva-became-flying-officer/
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments