HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड ब्रेकिंग : आपसी विवाद में पत्नी ने किया पति पर सिलबट्टे...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आपसी विवाद में पत्नी ने किया पति पर सिलबट्टे से वार, मौत

चमोली। जोशीमठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति के सिर पर मार दिया। जिससे पति के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जोशीमठ के रविग्राम में काफी समय से किराए पर रह रहे रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता का शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

दुखद खबर : हल्द्वानी-थराली का लाल रणबीर सिंह रावत देश के लिए शहीद

विवाद इतना बढ़ गया कि संगीता ने अपने पति रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया।

ब्रेकिंग न्यूज़ : लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल के नाले में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

जोशीमठ के कोतवाल सत्येंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रामू ऋषिदेव पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टा से वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ब्रेकिंग हल्द्वानी : एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने किए चार इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के तबादले

ब्रेकिंग : मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, दस की मौत, 10 घायल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments