HomeUttarakhandBageshwarUttarakhand: 'आप' का भाजपा कार्यालय के समक्ष किया धरना—प्रदर्शन और वहीं सभा...

Uttarakhand: ‘आप’ का भाजपा कार्यालय के समक्ष किया धरना—प्रदर्शन और वहीं सभा कर सुनाई खरी—खरी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडलसेरा स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष नारेबाजी के साथ धरना—प्रदर्शन किया और वहीं सभा कर कहा कि रोजगार, शिक्षा, बिजली और पानी देने में भाजपा सरकार असमर्थ है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। लोगों से 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की है।
गुरुवार को प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व करीब 50-60 की संख्या में कार्यकर्ता मंडलसेरा स्थित भाजपा कार्याल में पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में कुमार ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर घोटाला किया है। कोरोना काल में कुंभ कराकर घोटाला किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नीतियों से अब आम आदमी परेशान हो गया है। सरकार शोषण की नीति अपना रही है। जिन्हें चुनकर सत्ता सौंपी है वह अब किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। इस मौके पर महासिचव सुंदर धोनी, नवीन ममगई, दीपा कांडपाल, खीमानंद खुल्बे, आनंद परिहार, मंजू बोरा, गणेश उपाध्याय, हेम पंत, योगेश असवाल, कमल टंगड़ियापूरन सिंह, बसंत लाल टम्टा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments