HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आप को तगड़ा झटका, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस...

अल्मोड़ा: आप को तगड़ा झटका, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

✍️ कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में जताया पूर्ण विश्वास
✍️ निकाय चुनाव के दौरान नेताओं का पलटी मारने का सिलसिला जारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगर निगम के चुनाव से पहले नेताओं की पाला बदली का सिलसिला चल पड़ा है। इसी क्रम में आज जिले में आम आदमी पार्टी को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब इसके जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व जिला महामंत्री लक्ष्मी दत्त शर्मा समेत 08 नेताओं ने एक साथ पलटी मारी और कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसका ऐलान भी यहां जोशज्यू होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में हुआ। उन्होंने अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस से नाता जोड़ा है।

नगर निगम चुनाव के ठीक पहले नेताओं का इधर से उधर पदार्पण हो रहा है। इसी सिलसिले के चलते आज बारामंडल विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ​बिष्ट, महामंत्री लक्ष्मी दत्त शर्मा, जिला सचिव एसआर वेग व अरुण तिवारी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोहन सिंह देवड़ी, आप कार्यकर्ता तारा दत्त खुल्बे व भूपाल सिंह भाकुनी ने आज कांग्रेस से नाता जोड़ लिया। यहां एक होटल में आयोजित सादे कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली और प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी घोषणा हुई। इससे जहां एक ओर कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आज एक साथ आप के 8 नेताओं ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। जिनका विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज व नगर अध्यक्ष तारा चंद्र तिवारी ने माला पहनाकर स्वागत किया और इस खुशी में मिष्ठान वितरण भी हुआ।
कांग्रेस के पक्ष में पूरा माहौल: विधायक

अल्मोड़ा: पत्रकारों के सवाल के जवाब में इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और तमाम लोगों के कांग्रेस से जुड़ाव से निकाय चुनाव में पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में बना है। जो पार्टी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही कई अन्य लोग भी कांग्रेस से जुड़ेंगे।
आप से खफा, कांग्रेस में विश्वास: बिष्ट

अल्मोड़ा: आज बुधवार को कांग्रेस में शामिल आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने प्रेसवार्ता में स्पष्ट किया कि दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली में आप सरकार के अच्छे कार्यों से प्रभावित होकर ही उन्होंने आप ज्वाइन की और अल्मोड़ा में संगठन को मजबूती प्रदान की, लेकिन उत्तराखंड जैसे पर्वतीय क्षेत्र में भी शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर नीति तैयार करने का अनुरोध लगातार किया गया, मगर कोई गौर नहीं फरमाया गया, तो उन्होंने आप में रहना उचित नहीं समझा। इसके बाद बाद मंथन करने पर उन्हें कांग्रेस की नीतियां भायी। फलस्वरुप उन्होंने आज विधायक ​मनोज तिवारी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि अभी उनके साथ आप से कई अन्य लोग भी कांग्रेस में जल्द शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments